गौतम बुद्ध नगर के विनायक ठाकुर भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयनित, समिति ने किया भव्य सम्मान । इंडो–श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट सीरीज़-2026 में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, डॉ. विकास प्रधान ने पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
गौतम बुद्ध नगर के विनायक ठाकुर भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयनित, समिति ने किया भव्य सम्मान
इंडो–श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट सीरीज़-2026 में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, डॉ. विकास प्रधान ने पगड़ी बांधकर किया सम्मानित

गौतम बुद्ध नगर। जिले के होनहार टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी विनायक ठाकुर का चयन इंडो–श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट द्विपक्षीय श्रृंखला-2026 के लिए भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई 2026 तक हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित होगी। चयन की आधिकारिक सूचना 2 जुलाई 2026 को जारी की गई।विनायक ठाकुर की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति द्वारा उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति के सदस्य डॉ. विकास प्रधान ने विनायक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति के प्रवक्ता ब्रिजेश भाटी ने बताया कि विनायक ठाकुर का भारतीय टीम में चयन उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना न केवल विनायक के लिए, बल्कि पूरे गौतम बुद्ध नगर के लिए गर्व की बात है।इंडो–श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट सीरीज़ में भारत और श्रीलंका के चयनित खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने विनायक को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश और जिले का नाम रोशन करेंगे।विनायक ठाकुर के पिता शैलेंद्र ठाकुर ने भावुक होकर कहा कि उनका सपना है कि उनका बेटा भविष्य में भारतीय क्रिकेट की सर्वोच्च टीम का भी हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देते रहेंगे। समिति के सदस्यों ने कहा कि विनायक की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।इस अवसर पर डॉ. विकास प्रधान, नरेंद्र भाटी, ब्रिजेश भाटी एवं संदीप चंदीला सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




