GautambudhnagarGreater noida news

शारदा यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया

शारदा यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को सराहा।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चांसलर पी. के. गुप्ता ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उनके ज्ञान, समर्पण और प्रेरणा से विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

उन्होंने गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा— “गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोक्ष। गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मिटै न दोष।”

वहीं, यूजीसी के पूर्व चेयरमैन डॉ. डी. पी. सिंह ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन की दिशा और भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का हर शब्द, हर प्रयास और प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में उनका योगदान राष्ट्र निर्माण की एक अमूल्य साधना है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के मानव संसाधन विभाग द्वारा किया गया। समारोह के अंत में सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रो-चांसलर वाई. के. गुप्ता, डॉ. टी. जी. सीताराम, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, वाइस चांसलर डॉ. सिबा राम खारा, रजिस्ट्रार डॉ. विवेक गुप्ता, एडवाइजर डॉ. आर. पी. सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार सहित सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर्स एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button