GautambudhnagarGreater noida news

सेंट जॉर्ज स्कूल, ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,सिया भाटी बनीं टॉपर 

सेंट जॉर्ज स्कूल, ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,सिया भाटी बनीं टॉपर 

ग्रेटर नोएडा । सेंट जॉर्ज स्कूल, ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा के दबाव के बीच भी छात्रों ने धैर्य और सामंजस्य बनाए रखते हुए बेहतरीन परिणाम हासिल किए। विद्यालय के छात्रों की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों का समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों का निरंतर सहयोग प्रमुख कारण रहा। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सेठी ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की लगन, अनुशासन और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button