GautambudhnagarGreater noida news
हिलवुड्स अकादमी, ग्रेटर नोएडा का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत,छात्रा अंशुल ने 93.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्राप्त किया प्रथम स्थान
हिलवुड्स अकादमी, ग्रेटर नोएडा का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत,छात्रा अंशुल ने 93.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्राप्त किया प्रथम स्थान

ग्रेटर नोएडा । कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें हिलवुड्स अकादमी, ग्रेटर नोएडा का परीक्षा परिणाम 100% रहा। लगभग 50% विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्रा अंशुल ने 93.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस हर्षोल्लास के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि कासट ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों को भी शुभकामनाएँ दी।