GautambudhnagarGreater noida news

जयंती पर सपाइयों ने याद किये डॉ.अम्बेडकर

जयंती पर सपाइयों ने याद किये डॉ.अम्बेडकर

ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दादरी नगर, सीदीपुर, जमशेदपुरा, प्यावली, एनटीपीसी, जारचा, बील भोगपुर रामगढ़, जमालपुर, चचूरा, शाहपुर, जेवर आदि स्थानों में पर भारतीय संविधान के शिल्पकार, विधिवेत्ता, समाज सुधारक, भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके संघर्षशील जीवन पर विचार संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे। वह गरीब, पिछड़े, दलितों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने हमेशा समानता और समता के लिए कार्य किया और दबे कुचले लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया और कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया, उनका कहना था किसी भी समाज देश का विकास शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि भारत में विश्व की सबसे मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू करने का श्रेय बाबा साहब को ही जाता है। आज देश के मौजूदा हालात में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारों की आवश्यकता है। सभी साथी उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते हुए राष्ट्र को मजबूत करने का काम करना चाहिये। जयंती मनाने वालों में मुख्य रूप से फकीर चंद नागर, सुनील देवटा, सुधीर तोमर, अक्षय चौधरी, हरवीर प्रधान, मेहंदी हसन जी, शशि यादव, जय सिंह चंदेल, लाल सिंह गौतम, मेराजुद्दीन उस्मानी, अनीस अहमद, प्रमोद कुमार, रिजवान हैदर, मुरारी लाल गौतम, सुमित भारती, रजनीकांत भारद्वाज, रोहन गौतम, दिगंबर गौतम, शेर सिंह जाटव, रामाशंकर यादव, सतीश गौतम, जाकिर मुनिरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button