GautambudhnagarGreater noida news

समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट ने घंघोला में लगाया निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर

समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट ने घंघोला में लगाया निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर

‘जन-जन जागे, कैंसर भागे’ अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक, निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराईं

ग्रेटर नोएडा, 10 अक्टूबर 2026। समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कैंसर की रोकथाम एवं समय रहते बीमारी की पहचान के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘जन-जन जागे, कैंसर भागे’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम घंघोला स्थित सतराम बाबा मंदिर परिसर में निःशुल्क कैंसर जाँच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन RGCIRC रोहिणी के सहयोग से किया गया।

शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी सुंदर सिंह भाटी एवं ब्लॉक प्रमुख सुनीता भाटी ने किया। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता विपिन भाटी, सौरभ भाटी, अमित भाटी, युवा सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ सिंह, समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय समन्वयक श्री प्रदीप चौधरी तथा RGCIRC से श्री सुधांशु मिश्रा उपस्थित रहे।

विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श की सुविधा

शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, CBC सहित मुँह के कैंसर, स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की जाँच की गई। अनुभवी चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया तथा कैंसर के शुरुआती लक्षणों, बचाव के उपायों, समय पर जाँच कराने और टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर में आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं और महिलाओं को सैनिटरी पैड भी उपलब्ध कराए गए।

RGCIRC रोहिणी की चिकित्सकीय टीम में डॉ. अंकिता, डॉ. किरन, मनीषा, दिव्यांशी एवं चंद्रशेखर शामिल रहे। वहीं समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से संतोष रानी, डॉ. देव उत्कर्ष, राखी, आयुष एवं किशन ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

दिल्ली-एनसीआर में कैंसर जागरूकता अभियान का विस्तार

समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के अनुसार, ‘जन-जन जागे, कैंसर भागे’ अभियान के अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं आवासीय परिसरों में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के प्रति जागरूक किया जा सके।

ट्रस्ट ने आमजन, सामाजिक संगठनों एवं संस्थानों से इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। अपने क्षेत्र में निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर आयोजित कराने अथवा अभियान से जुड़ने के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button