GautambudhnagarGreater noida news

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में द्वितीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का 17 मार्च से आयोजन, राष्ट्रपति होंगी शामिल

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में द्वितीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का 17 मार्च से आयोजन, राष्ट्रपति होंगी शामिल

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में दिनांक 17 मार्च से 22 मार्च 2025 के मध्य नोएडा जिले में बने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में द्वितीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रहा है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेजबान भारत सहित कोरिया, जापान, थाईलैंड, फिलीपींस, कंबोडिया, वियतनाम, सिंगापुर, हंगरी, पोलैंड, मंगोलिया, जर्मनी, ब्राजील, मलेशिया, मकाओ, न्यूजीलैंड, चीन, ताइवान ( ताइपे), श्रीलंका, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव सहित विश्व के 25 देशों के लगभग 250 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रशांत शर्मा, अध्यक्ष अभिषेक कौशिक, चेयरमैन एन जे रविकुमार एवं कोषाध्यक्ष राजेश मिश्रा दिन रात तैयारियों में लगे हुए है। इसी क्रम में एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक कौशिक, चेयरमैन एन जे रविकुमार एवं कोषाध्यक्ष राजेश मिश्रा जी, उपाध्यक्ष सुखविंदर सोम के अलावा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं विजय पाल तोमर ने राष्ट्रपति भवन जाकर महामहिम राष्ट्रपति से भेंट कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस प्रतियोगिता मै भारत के विभिन्न प्रांतों के मुख्यमंत्रियों के अलावा विभिन्न प्रांतों के खेल मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। इस प्रतियोगिता मैं केंद्रीय खेलमंत्री मनसुख मांडविया के अलावा उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक के अलावा खेल मंत्री भी गिरीश चंद्र यादव, बृजेश सिंह दयाशंकर सिंह, जे पी एस राठौर सहित मंत्रिमंडल के विभिन्न मंत्रियों ने कार्यक्रम आने की संतुति प्रदान की है। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव सहित कई ब्यूरोक्रेटस के आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button