ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबन्धक (परियोजना) द्वारा ग्राम अस्तौली का वर्क सर्किल -8 के अधिकारियों के साथ किया गया भ्रमण
ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबन्धक (परियोजना) द्वारा ग्राम अस्तौली का वर्क सर्किल -8 के अधिकारियों के साथ किया गया भ्रमण

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबन्धक (परियोजना) सन्दीप चन्द्रा द्वारा ग्राम अस्तौली का वर्क सर्किल -8 के अधिकारियों के साथ भ्रमण किया एवं वहाँ अव्यवस्थापना सुविधा यथा सड़क, नाली, सीवर, जलापूर्ति इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा तत्पश्चात ग्रामवासियों के साथ ग्राम की अव्यस्थापना सुविधाओं विकास / अनुरक्षण के सम्बन्ध में वार्ता की गई। ग्राम अस्तौली की भूमि पर विकास हेतु एनटीपीसी विद्युत निगम द्वारा निर्माणाधीन 900 टीपीडी“टोरिफाइड चारकॉल” परियोजना के सम्बन्ध में भी वार्ता की गई। वार्ता में संदीप चन्द्रा, प्रधान महाप्रबन्धक (परियोजना), नागेन्द्र सिंह, वरिष्ठ प्रबन्धक, आर0के0 ओझा, पर्यावरण अभियन्ता, मैसर्स के०पी०एम०जी० सलाहकार तथा अरूण भाटी, पहलवान, धनपाल भाटी, प्रेमी, कुलदीप भाटी (कॉन्सटेबल ग्राम अस्तौली) ग्रामवासी उपस्थित रहे।ग्राम में वार्ता के उपरान्त अस्तौली में ही निर्माणाधीन “टोरिफाइड चारकोल प्लान्ट” के परिसर में जाकर प्रधान महाप्रबन्धक द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। प्रधान महाप्रबन्धक द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि इस प्लान्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रोटोकॉल के अनुसार विकसित किया जा रहा है। प्लान्ट कार्य प्रारम्भ की तिथि से लगभग 6 माह में पूर्ण होगा। प्लान्ट में आने वाले कूड़े की प्रत्येक गाड़ी पूर्णतः ढकी होगी एवं प्लान्ट में प्रवेश करने के उपरान्त कूड़े की प्रत्येक गाड़ी को एक बन्द हॉल में ऐसी प्रक्रिया से उपचारित किया जायेगा, जिसमें कोई दुर्गंध तथा किसी प्रकार की कोई हानिकारक गैस का उत्सर्जन नहीं होगा। उक्त बैठक में एनटीपीसी विद्युत निगम के अधिकारी तथा उनकी कार्यदायी संस्था मैसर्स मैकाबर बीके प्रा० लि० के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे




