GautambudhnagarGIMSGreater noida news

GIMS में राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट दिवस का आयोजन, सुरक्षित सर्जरी में नवाचार पर रहा जोर

GIMS में राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट दिवस का आयोजन, सुरक्षित सर्जरी में नवाचार पर रहा जोर

ग्रेटर नोएडा।गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जिम्स ), ग्रेटर नोएडा के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज द्वारा राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट दिवस-2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “ऑपरेशन थिएटर में नवाचार: सुरक्षित सर्जिकल देखभाल को नई दिशा” रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस ) डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. बृज मोहन, कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की प्राचार्य डॉ. मनीषा सिंह, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. नाज़िया, उप-प्राचार्य डॉ. जया भारती सहित संस्थान के अनेक फैकल्टी सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।अपने संबोधन में ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट की सुरक्षित एवं सफल सर्जरी में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रोफेशनलिज्म, टीमवर्क और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का परिचय कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की सहायक प्राध्यापक अर्पिता ने प्रस्तुत किया। वहीं, अतिथि वक्ता डॉ. मनिंदर कौर और डॉ. गरिमा ने आधुनिक ऑपरेशन थिएटर तकनीकों, नवाचार और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर प्रतियोगिता, छात्र प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनका मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन थिएटर में नवाचार और मरीजों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को आधुनिक सर्जिकल तकनीकों, सुरक्षित ऑपरेशन थिएटर प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार के महत्व से परिचित कराया।

Related Articles

Back to top button