GautambudhnagarGreater noida news

चौधरी बाली सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने किसान एकता संघ से दिया इस्तीफा,किसान एकता महासंघ ने हुए शामिल 

चौधरी बाली सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने किसान एकता संघ से दिया इस्तीफा,किसान एकता महासंघ ने हुए शामिल 

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। किसान एकता महासंघ की कार्यकारिणी बैठक डालचंद के आवास पर गांव तुगलपुर ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के सानिध्य में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता मास्टर इंद्रपाल एवं संचालक जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी किया इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ रमेश कसाना ने बताया चौधरी बाली सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने किसान एकता संघ का दामन छोड़कर किसान एकता महासंघ में शामिल हुए

इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन विस्तार करते हुए चौधरी बाली सिंह को किसान एकता महासंघ का राष्ट्रीय संरक्षक रामानन्द कसाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेंद्र चौहान को राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी, राकेश नागर को युवा प्रदेश अध्यक्ष, चेतन कसाना को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, शिव कुमार को युवा प्रदेश सचिव, ज्ञानचंद अंबावता को मंडल उपाध्यक्ष, विकल अवाना को मंडल सचिव, गौरव मुखिया को युवा जिला अध्यक्ष,नेहा त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बनाया इस दौरान चौ बाली सिंह ने बताया आज सैकड़ों लोगों के साथ किसान एकता संघ का दामन छोड़ कर किसान एकता महासंघ का दामन थामा पूरे भारत में किसानों की आवाज को उठाने का काम करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने जी ने अपने संबोधन में कहा कि किसान एकता महासंघ ने यह निर्णय लिया है कि जब तक भारत और पाकिस्तान का युद्ध चल रहा है तब तक किसान एकता महासंघ कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने जी ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रिम स्थिति सामान्य होने तक सभी धरना प्रदर्शन स्थगित किया जाता है आज की मीटिंग में मुख्य रुप से रमेश कसाना,पप्पू प्रधान अरविंद सेकैट्ररी, रवि नागर,डॉ जाफर खान, अमित नागर ,मास्टर इंद्रपाल सिंह ,सावित्री देवी, गिर्राज कसाना, मांगेराम नागर,रविंद्र नागर, नवीन,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button