जनसेवा के तीन वर्ष: गोपाल नमो सेवा केंद्र बना जनता और सरकार के बीच भरोसे का सशक्त सेतु । जब योजनाएं जनता के द्वार पहुंचीं: तीन वर्षों में 8,000 से अधिक लोगों तक पहुंचा गोपाल नमो सेवा केंद्र
जनसेवा के तीन वर्ष: गोपाल नमो सेवा केंद्र बना जनता और सरकार के बीच भरोसे का सशक्त सेतु
जब योजनाएं जनता के द्वार पहुंचीं: तीन वर्षों में 8,000 से अधिक लोगों तक पहुंचा गोपाल नमो सेवा केंद्र
सिर्फ राजनीति नहीं, सेवा का संकल्प: गोपाल कृष्ण अग्रवाल के जनसेवा मॉडल के तीन वर्ष पूर्ण
योजनाओं को फाइलों से निकालकर जनता तक पहुंचाया — गोपाल नमो सेवा केंद्र ने रचा जनसेवा का नया अध्याय
विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है गोपाल नमो सेवा केंद्र, तीन वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों और समाजसेवियों का सम्मान

जनसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्यरत गोपाल नमो सेवा केंद्र के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज सेक्टर-36 स्थित कम्युनिटी सेंटर, नोएडा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक लाभार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी, समारोह में प्रेरणा संस्था के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छेत्रीय प्रचार प्रमुख श्री कृपा शंकर जी एवं भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोपाल नमो सेवा केंद्र के प्रेरणास्रोत एवं इस जनसेवा अभियान के शिल्पकार श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल की परिकल्पना और मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ यह अभियान आज एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसने हजारों लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।समारोह का मुख्य आकर्षण उन लाभार्थियों का सम्मान रहा, जिनके जीवन में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सकारात्मक परिवर्तन लाया गया। कार्यक्रम में 29 विशिष्ट व्यक्तियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, सेवा एवं जनकल्याण क्षेत्रों से जुड़े 25 से अधिक प्रमुख पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मान-प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में जनता को केवल भाषण नहीं, बल्कि परिणाम चाहिए। ऐसे समय में श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने यह सिद्ध किया है कि एक सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है जो जनता की समस्याओं को समझे, उनके बीच रहे और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्वयं मैदान में उतरे। अतिथियों ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में गोपाल नमो सेवा केंद्र ने हजारों परिवारों को आयुष्मान भारत, ई-श्रम, पीएम विश्वकर्मा, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर यह साबित किया है कि यदि इच्छाशक्ति, सेवा भावना और समर्पण हो तो शासन को वास्तव में जनता के द्वार तक पहुंचाया जा सकता है।वक्ताओं ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल का यह प्रयास केवल एक सेवा केंद्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब गरीब को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलती है, श्रमिक को पहचान मिलती है, कारीगर को अवसर मिलता है और पात्र नागरिक को उसका अधिकार मिलता है, तब केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा राष्ट्र मजबूत होता है। अपने विचार व्यक्त करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए “अंत्योदय” के विचार को यदि किसी ने जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने का प्रयास किया है, तो गोपाल नमो सेवा केंद्र उसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है। यह पहल शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को भी गति प्रदान कर रही है।तीन वर्षों के दौरान गोपाल नमो सेवा केंद्र ने 75 से अधिक सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाते हुए 8,000 से अधिक नागरिकों तक अपनी पहुंच बनाई है तथा हजारों पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर, बुलंदशहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आयोजित शिविरों के माध्यम से यह अभियान लगातार विस्तार प्राप्त कर रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन कुबेर बिष्ट जी द्वारा किया गया। अंत में समरांथ कृष्ण ने सभी अतिथियों, लाभार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था एवं संचालन में अनिल चौधरी, सुश्री निष्ठा, सुश्री पूजा एवं दीपक सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने जनसेवा के इस अभियान को और व्यापक बनाने तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी अतिथियों ने गोपाल नमो सेवा केंद्र की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक अनुकरणीय जनभागीदारी मॉडल बताया।




