GautambudhnagarGreater Noida

ग्राम मायचा के स्वास्थ्य उप केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय मन व शरीर कल्याण दिवस मनाया गया

ग्राम मायचा के स्वास्थ्य उप केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय मन व शरीर कल्याण दिवस मनाया गया

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। एशियन पेंट्स के सहयोग से उन्नयन समिति द्वारा संचालित परियोजना तरंगिनी के अन्तर्गत ग्राम मायचा के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय मन और शरीर कल्याण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य लोगो को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम प्रबन्धक गिजाला परवीन ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि अगर आपको अपना जीवन खुशहाल रखना है तो शरीर और दिमाग दोनों की सेहत का ध्यान रखना होगा, साथ ही 5 ऐसे तरीको की जानकारी दी जिनसे शरीर और दिमाग दोनों को पॉवरफुल बनाया जा सके जैसे : मेडिटेशन के साथ दिन की शुरुआत करे, हैल्थी डाइट को शामिल करे, तकनीक को जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें, भरपूर नींद लें और हाइड्रेड्स रहें।इस अवसर पर खेल, योगासन और संगीत/नृत्य गतिविधियां भी आयोजित की गई।कार्यक्रम में एएनएम कार्यकर्ता सीमा कुमारी, आशा कार्यकर्ता सरोज, शीतल, सुदेश और सुनीता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा, मंजू, मोनिका और रिंकी मौजूद रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समन्वक रेखा, विशाखा व अंजू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button