GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा की रामलीला में गूंजा जय श्रीराम, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध के मंचन ने मोहा मन

ग्रेटर नोएडा की रामलीला में गूंजा जय श्रीराम, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध के मंचन ने मोहा मन

20 अक्टूबर को 70 फीट ऊंचे रावण और 65-65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का होगा दहन, डॉ. महेश शर्मा ने किया रामलीला कमेटी का उत्साहवर्धन

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की ओर से साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विजय महोत्सव-2026 में रामायण के प्रसंगों का भव्य मंचन किया जा रहा है। 19 अक्टूबर को विभीषण आगमन, सेतु बंधन, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों, प्रभावशाली संवादों और युद्ध के रोमांचक दृश्यों ने पूरे रामलीला मैदान को भक्तिमय बना दिया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग और संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम की मर्यादा, विभीषण की सत्यनिष्ठा और रामसेना के साहस को दर्शाया जा रहा है। मंचन के जरिए संदेश दिया गया कि अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित है तथा अंततः सत्य और धर्म की विजय होती है।
डॉ. महेश शर्मा ने किया रामलीला कमेटी का उत्साहवर्धन
20 अक्टूबर को विजय महोत्सव के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा और भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री प्रणीत भाटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पिछले 21 वर्षों से रामलीला का आयोजन करने के लिए कमेटी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए समाज को कुरीतियों और बुरी आदतों को छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए तथा अपने जीवन को अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय महामंत्री पवन खटाना, डॉ. शीतला प्रसाद, राजीव मलिक, प्रायोजक विकास गर्ग (विक्की), मनवीर भाटी, गौरव गोयल, एनसी शर्मा, आरके सिंह, जितेंद्र चौहान और करमवीर मंडार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
आज होगा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन
विजय महोत्सव के अंतिम चरण में 20 अक्टूबर को मेघनाद वध, सुलोचना विलाप, अहिरावण वध और रावण वध के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। रात 9 बजे 70 फीट ऊंचे रावण तथा 65-65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।
कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला और विजय महोत्सव का आनंद लेने की अपील की।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल, मीडिया प्रभारी विनोद कसाना सहित ओमप्रकाश अग्रवाल, धर्मपाल भाटी, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, केके शर्मा, मुकुल गोयल, सुभाष चंदेल, अमित गोयल, अतुल जिंदल, गिरीश जिंदल, श्यामवीर भाटी, मनोज यादव, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अनुज उपाध्याय, अतुल जैन, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, विशाल जैन, उमंग, दीपक, विकास आर्य, रिंकू आर्य और प्रमोद मास्टर सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button