मिशन शक्ति अभियान 6.0: समर विले स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान 6.0: समर विले स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह ने सेक्टर-126 स्थित समर विले स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान मनीषा सिंह ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में मदद प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गौतमबुद्धनगर पुलिस विभिन्न विभागों और आमजन के सहयोग से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के प्रयास कर रही है।




