एच. एस. दिशा पब्लिक स्कूल बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
एच. एस. दिशा पब्लिक स्कूल बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

बिलासपुर, 5 सितंबर 2026। एच. एस. दिशा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा कटियार द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान गणेश के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने पसंदीदा शिक्षकों का अभिनय कर कार्यक्रम को विशेष और मनोरंजक बनाया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में नृत्य, निबंध, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या आभा कटियार ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में शिक्षक दिवस देश के पहले उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक कुशल शिक्षक, विद्वान, प्रसिद्ध दार्शनिक और राजनीतिज्ञ थे। उनके जीवन और विचार आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
प्रधानाचार्या ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ-साथ उन्हें जीवन में सही दिशा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अरविंद, हरेन्द्र, शिवानी, अंजली, राखी, विभा, मोनिका, तनु और विनीता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।




