GautambudhnagarGreater noida news

ओम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

ओम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

ग्रेटर नोएडा, 5 सितंबर 2026। ग्रेटर नोएडा स्थित ओम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रैंप वॉक भी प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक एवं मनोरंजक बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर श्री संजू भाटी ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया और उनके शिक्षा एवं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर ने भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

समारोह के अंत में सभी शिक्षकों ने मिलकर केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां मनाईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना से सराबोर रहा।

Related Articles

Back to top button