GautambudhnagarGreater noida news

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-III, ग्रेटर नोएडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह, उमंग और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की माननीय निदेशिका कंचन कुमारी एव प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम में नर्सरी, प्रेप एवं जूनियर कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजे नजर आए। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मासूम अदाओं ने सभी का मन मोह लिया।हवन-पूजन के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मधुर भजनों, भक्तिमय गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों एवं शिक्षाओं को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ गतिविधि रही, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और उल्लास से भर दिया।समारोह के दौरान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से बच्चों को प्रेम, करुणा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।समारोह का समापन भक्तिमय वातावरण और आनंद के साथ हुआ। जन्माष्टमी के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सभी के मन में भक्ति, प्रेम और सांस्कृतिक चेतना की सुंदर छाप छोड़ी।

Related Articles

Back to top button