GautamBuddhaUniversityGautambudhnagarGreater noida news

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

ग्रेटर नोएडा, 3 सितंबर 2026। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग के विद्यार्थियों ने गुरुवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अभिनय के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और भावनाओं को व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर माधव गोविंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाषा व्यक्ति को सशक्त बनाती है। उन्होंने एक समाज वैज्ञानिक के विचार को दोहराते हुए कहा कि हम जितना सीखते और सोचते हैं, उसका बहुत कम हिस्सा बोल पाते हैं और उससे भी कम लिख पाते हैं। ऐसे में शिक्षक ही सोचने, बोलने और लिखने के बीच के इस अंतराल को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रो. माधव गोविंद ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अभिनय के माध्यम से शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन पीएचडी शोध-छात्र विवेक एवं बीए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू ने किया।

इस अवसर पर भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग की समन्वयक डॉ. रेनू यादव, डॉ. विभावरी, डॉ. दिवाकर गरवा, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. ओबेदुल गफ्फार, डॉ. मोहम्मद आसिफ, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. पूजा यादव, डॉ. रमेश कुमार और डॉ. भावना शर्मा सहित विभाग के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सम्मान, संवाद और आत्मीयता के रिश्ते को और मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button