GautambudhnagarGreater noida news

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में 21वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में 21वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बी.टेक. बैच 2026–30 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

ग्रेटर नोएडा। आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में बी.टेक. बैच 2026–30 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 21वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन सरदार पटेल ऑडिटोरियम में किया गया। पूर्णदिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, संस्कृति, करियर अवसरों और सर्वांगीण विकास के लिए उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद वंदे मातरम् की प्रस्तुति ने वातावरण को देशभक्ति के भाव से भर दिया। संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और टीम भावना पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
निदेशक–जनसंपर्क सुरिंदर सूद ने प्रभावी संचार और व्यावसायिक व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं विशिष्ट अतिथि सुश्री श्वेता बेरी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) डी.एस. चौहान, संस्थापक कुलपति, यू.पी.टी.यू., लखनऊ ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए ज्ञान, अनुशासन, दृढ़ता और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्कृष्ट पेशेवर बनने के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
दोपहर के सत्र में डीन एकेडमिक्स डॉ. विष्णु शर्मा, डीन–डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय यादव, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभागाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. चौधरी सहित विभिन्न अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र कल्याण और प्रथम वर्ष की पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।इसके अलावा नवर्चना फाउंडेशन के सुधांशु रंजन ने नवाचार एवं रचनात्मक सोच, कॉर्पोरेट रिलेशंस सेल ने उद्योग एवं करियर अवसरों, जबकि हेड–पीडीपी आलोक कुमार ने व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक विकास पर जानकारी साझा की। स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से डॉ. आगा हुसैन ने विद्यार्थियों को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के महत्व से अवगत कराया।पूरे कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ करियर, व्यक्तित्व विकास, नवाचार, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दीपा सिंह ने किया। शाम 4:30 बजे विद्यार्थियों के प्रस्थान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कॉलेज प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम बी.टेक. बैच 2026–30 के विद्यार्थियों की चार वर्षीय इंजीनियरिंग यात्रा की एक मजबूत और प्रेरणादायी शुरुआत साबित होगा।

Related Articles

Back to top button