ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया ओप्पो कंपनी का शैक्षिक भ्रमण
ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया ओप्पो कंपनी का शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो कंपनी का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कंपनी की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीक और उत्पादन प्रक्रिया को नजदीक से देखा और उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला। कंपनी के विभिन्न विभागों और कार्यप्रणाली को देखकर छात्रों में काफी उत्साह नजर आया।
विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव बताया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के लिए व्यावहारिक रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को यह अवसर प्रदान करने के लिए ओप्पो कंपनी का आभार व्यक्त किया।




