आज़ादी उत्सव 2026: संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
आज़ादी उत्सव 2026: संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा: आज़ादी उत्सव 2026 के अंतर्गत शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा रतन पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में “संवैधानिक अधिकार, कर्तव्य, मूल्य एवं स्वतंत्रता की भावना” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान शारदा स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक/स्किट के माध्यम से संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से जुड़े विषयों को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के साथ संवाद के माध्यम से उन्हें यह समझाने का प्रयास किया गया कि अधिकारों की जानकारी के साथ संवैधानिक कर्तव्यों का पालन भी जिम्मेदार नागरिकता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे, डीन, शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने कहा:* “स्वतंत्रता केवल अधिकारों का उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने का संकल्प भी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को संविधान को उनके दैनिक जीवन से जोड़कर समझने का अवसर प्रदान करते हैं।”कार्यक्रम का आयोजन डॉ. तारकेश मोलिया, विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया तथा इसका समन्वय डॉ. वैशाली अरोड़ा एवं डॉ. मानवेंद्र सिंह ने किया। प्रो बोनो क्लब के सदस्यों और छात्र स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।




