IBA की पहल रंग लाई, इकोटेक-2 उद्योग विहार एक्सटेंशन में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू
IBA की पहल रंग लाई, इकोटेक-2 उद्योग विहार एक्सटेंशन में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की पहल पर उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ी शुरुआत हुई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों और IBA प्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की रूपरेखा तय की।निरीक्षण के दौरान इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सेवा का शुभारंभ किया गया। प्राधिकरण ने अगले पांच दिनों में सफाई, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज सुधार और स्वच्छता कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट, पौधारोपण, सार्वजनिक शौचालय, श्रमिक सुविधा केंद्र और सीसीटीवी जैसी सुविधाएं भी चरणबद्ध तरीके से विकसित की जाएंगी।
IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्राधिकरण ने उद्यमियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई कर भरोसा मजबूत किया है। वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के विकास कार्य शुरू करने की बात कही।




