GautambudhnagarGreater noida news

GIMS की अनोखी पहल: स्कूल शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों को दिया CPR का जीवनरक्षक प्रशिक्षण

GIMS की अनोखी पहल: स्कूल शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों को दिया CPR का जीवनरक्षक प्रशिक्षण

ग्रेटर नोएडा। गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) के पीडियाट्रिक्स और एनेस्थीसिया विभाग ने 21 जुलाई 2026 को IAP CPR संजीवनी मास अवेयरनेस कैंपेन के तहत राष्ट्रीय CPR दिवस पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) जैसी जीवनरक्षक तकनीक का प्रशिक्षण देना था।

अभियान के तहत तिलपता, दनकौर और साकीपुर के माध्यमिक विद्यालयों के करीब 100 शिक्षकों को कार्डियक अरेस्ट की पहचान, आपातकालीन सहायता प्रणाली सक्रिय करने और प्रभावी CPR देने का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं GIMS में 100 MBBS छात्रों और 50 पैरामेडिकल स्टाफ को बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और CPR तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

पीडियाट्रिक्स विभाग की डॉ. रुचिका भटनागर, डॉ. संजू यादव और एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. नाज़िया नाज़िर ने मैनिकिन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट्स, इंटर्न और नर्सिंग छात्रों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।GIMS के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता ने कहा कि समय पर दिया गया CPR अचानक कार्डियक अरेस्ट के मरीज की जान बचाने की संभावना को दोगुना या तिगुना कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों को CPR का प्रशिक्षण देकर समाज को अधिक सुरक्षित और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button