GautambudhnagarGreater noida news

जयपी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I लॉन टेनिस व शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जयपी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I लॉन टेनिस व शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा।जयपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I लॉन टेनिस एवं शूटिंग चैंपियनशिप 2026–27 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए अगले दौर में अपनी जगह बनाई।

लॉन टेनिस में क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ

अंडर-19 बालक वर्ग में मयूर स्कूल, डीपीएस नोएडा और स्टेप बाय स्टेप स्कूल ने अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में आरएएन पब्लिक स्कूल (कौशल्या), डीपीएस गोविंदपुरम, जेबीएम ग्लोबल स्कूल (सेक्टर-132) और जयपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।अंडर-17 बालक वर्ग में शिव नादर स्कूल, रामग्या स्कूल और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल विजयी रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में दयावती मोदी अकादमी, डीपीएस गामा और एपीजे स्कूल ने शानदार जीत दर्ज की।अंडर-14 बालक वर्ग में रामग्या स्कूल, समरविल स्कूल, खेतान पब्लिक स्कूल और अल्मा मैटर स्कूल ने जीत हासिल की, जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और लोटस वैली स्कूल अगले दौर में पहुंचे।अब प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में उत्तर भारत के शीर्ष युवा खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। शूटिंग चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों की एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।अंडर-14 एयर पिस्टल में माही त्यागी (एसएमटी ब्रह्मा देवी एस.बी.वी. मंदिर, हापुड़) – 375 अंक (प्रथम), दिशी चौधरी – 355 अंक (द्वितीय)।अंडर-14 एयर राइफल में आन्वी सिंह (एसएजे स्कूल, वसुंधरा) – 395 अंक (प्रथम), आस्था राठौर (इकोले ग्लोबेल गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून) – 376 अंक (द्वितीय) रहे।अंडर-17 एयर राइफल में खुशी चौधरी (आर्मी पब्लिक स्कूल, आगरा कैंट) – 398 अंक (प्रथम), सोम्या त्यागी (एसएमटी ब्रह्मा देवी एस.बी.वी. मंदिर, हापुड़) – 395 अंक (द्वितीय)।अंडर-17 एयर पिस्टल में जानवी सिंह (रेनेसां स्कूल, बुलंदशहर) और मानिष्का चौधरी (गॉडविन पब्लिक स्कूल, मेरठ) ने 369-369 अंक बनाए। बेहतर 10X के आधार पर जानवी सिंह प्रथम रहीं।अंडर-19 एयर राइफल में माही चौधरी (एसएमटी ब्रह्मा देवी एस.बी.वी. मंदिर, हापुड़) – 395 अंक (प्रथम), रुमैसा अलीया (दिल्ली पब्लिक स्कूल, गामा, ग्रेटर नोएडा) – 392 अंक (द्वितीय) रहे।अंडर-19 एयर पिस्टल में आकांक्षा भास्कर (दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद) और अभिलाषा शर्मा (तुलसीराम महेश्वरी पब्लिक स्कूल, मोदीनगर) ने 367-367 अंक बनाए। बेहतर 10X के आधार पर आकांक्षा भास्कर को प्रथम स्थान मिला।विद्यालय की प्राचार्या मीता भंडुला ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकाग्रता और खेल संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। एचओडी (शारीरिक शिक्षा एवं खेल) नीरज सिंह ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।लॉन टेनिस प्रतियोगिता का सफल संचालन सचिन कुमार और कमल सिंह रावत के नेतृत्व में किया जा रहा है, जबकि शूटिंग प्रतियोगिता का संचालन आकाश शर्मा तथा ओलंपियन दीपक कुमार की तकनीकी देखरेख में निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहा है।

Related Articles

Back to top button