‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान: ईकोटेक थ्री में लगाए पौधे
‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान: ईकोटेक थ्री में लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा। ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की तरफ से औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-थ्री में रोड किनारे पौधरोपण किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधे रोपित किए। उनके साथ ही एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी अर्चना द्विवेद्वी, डीजीएम उद्यान एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजीत भाई पटेल ने भी पौधे लगाए। पीपल, नीम और अमलतास के पौधे लगाए गए। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने सभी ग्रेटर नोएडावासियों से इस बृहद पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनने और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। इस दौरान प्रबंधक प्रशांत समाधिया, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल सहित इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ खुशबू सिंह, सुनील दत्त, राकेश अग्रवाल, नरेश चौहान, एसके शर्मा, सुधीर त्यागी व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।




