GautambudhnagarGreater noida news

किसानों की महापंचायत में शामिल हुए सपाई

किसानों की महापंचायत में शामिल हुए सपाई

ग्रेटर नोएडा:- अपनी मांगो को लेकर किसान संगठनों द्वारा ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय के समक्ष बुलाई गई महापंचायत में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में शामिल हुए और किसानोंकी मांगो का समर्थन किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि सरकार आज अन्नदाता पर अत्याचार करते हुए उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है। सरकार किसानों को उनका हक नहीं देना चाहती। भाजपा सरकार का आरम्भ से ही अन्नदातों का शोषण करने का रवैया रहा है। सरकारी की मनमानी के कारण किसानों को अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है, लेकिन निरंकुश सरकार किसानों को उनका हक देना नहीं चाहती।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और उनके हक दिलाने के लिए संघर्ष में पूरी मदद करेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, जगवीर नंबरदार, सुनीता यादव, शशि यादव, उपदेश नागर, कुलदीप भाटी, अनूप तिवारी, प्रशांत भाटी, मोहित यादव, वकील सिद्दकी, मोहित नागर, सुबोध भाटी, नवाव कुरैशी, अशोक भाटी, नदीम सलमानी, पवन भाटी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button