दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में इंटरैक्ट क्लब का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह हुआ आयोजित
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में इंटरैक्ट क्लब का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-III, ग्रेटर नोएडा में इंटरैक्ट क्लब के शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।समारोह में रोटरी क्लब के सम्मानित पदाधिकारियों रोटेरियन रचना (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट इंटरैक्ट कोऑर्डिनेटर), रोटेरियन मुकुल गोयल (पूर्व असिस्टेंट गवर्नर), रोटेरियन मोहित बंसल (अध्यक्ष), रोटेरियन मनु जिंदल (सचिव) तथा रोटेरियन कपिल गर्ग (प्रेसिडेंट-इलेक्ट) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में निदेशिका कंचन कुमारी, प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्या सुश्री सोनाली सेठिया भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा नवगठित इंटरैक्ट क्लब की कार्यकारिणी का विधिवत पदस्थापन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर समीरा को अध्यक्ष, भाव्या शर्मा को उपाध्यक्ष, शौर्य को सचिव, कनक ओझा को कोषाध्यक्ष, अश्मित को सार्जेंट-एट-आर्म्स, सम्पृति को टेक्निकल डायरेक्टर, निशी को कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर, सीरत को मीडिया रिपोर्ट्स डायरेक्टर, अक्षिता को ऑडिटोरियल डायरेक्टर तथा मानवी को कल्चरल डायरेक्टर* की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय, समाज एवं राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ एवं संकल्प लिया।अपने प्रेरणादायी संबोधन में निदेशिका कंचन कुमारी ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के माध्यम से जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने नव-निर्वाचित परिषद को आत्मविश्वास, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। वहीं *रोटेरियन रचना तथा रोटेरियन मोहित बंसल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सेवा, नेतृत्व, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को अपनाने तथा इंटरैक्ट क्लब की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उप-प्रधानाचार्या सोनाली सेठिया द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों, अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह समारोह नेतृत्व, सेवा और उत्कृष्टता की भावना को सुदृढ़ करते हुए अत्यंत प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ।




