GautambudhnagarGreater noida news

सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने Luxury Toyz शोरूम का किया उद्घाटन

सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने Luxury Toyz शोरूम का किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने ग्रेटर नोएडा में Luxury Toyz के नए शोरूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए शोरूम की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।
सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा तेजी से व्यापार और उद्योग का प्रमुख केंद्र बन रहा है। ऐसे आधुनिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सेवाएं मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देना क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नए शोरूम के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button