GautambudhnagarGreater noida news

रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा बना इंटर रायन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का ओवरऑल चैंपियन

रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा बना इंटर रायन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का ओवरऑल चैंपियन

ग्रेटर नोएडा। रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने इंटर रायन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 (बॉयज़) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 16 जुलाई 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में नॉर्थ ज़ोन-II के सभी रायन स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया।प्रतियोगिता में रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने स्कूल का नाम पूरे ज़ोन में गौरवान्वित किया।

स्वर्ण पदक विजेता

कर्तव्य रावत (कक्षा 5B), यतिन सोलंकी (5A), श्रेयांश पाणिग्रही (7A), शौर्य आर्य (6F), अदनान अख्तर (9D), गौरव शर्मा (10F), पीयूष कुमार सिंह (10F), दाविश भाटी (10F), तनिष चेची (10B), जीशान मेवाती (8A), कनिष्क कुमार (11), आर्यन पटेल (11) एवं उदित शर्मा (11)।

रजत पदक विजेता

देवांश सिवाच एवं ध्रुव कुमार।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि ने रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा को इंटर रायन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का ओवरऑल चैंपियन बना दिया।

Related Articles

Back to top button