18 जुलाई को गौतमबुद्ध नगर आएंगे राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम, समीक्षा बैठक के साथ करेंगे प्रेस वार्ता और निरीक्षण
18 जुलाई को गौतमबुद्ध नगर आएंगे राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम, समीक्षा बैठक के साथ करेंगे प्रेस वार्ता और निरीक्षण

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के माननीय राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम 18 जुलाई (शनिवार) को गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करेंगे, मीडिया से संवाद करेंगे तथा जन सूचना व्यवस्था का निरीक्षण भी करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे गौतमबुद्ध तकनीकी विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) के गेस्ट हाउस में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) और जीबीटीयू के जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सूचना आवेदन, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में लंबित द्वितीय अपीलों और शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।इसके बाद शाम 4:00 बजे राज्य सूचना आयुक्त मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। प्रेस वार्ता के उपरांत वह जनपद की किसी एक तहसील तथा पुलिस आयुक्त कार्यालय के जन सूचना प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर सूचना व्यवस्था का जायजा भी लेंगे।यह दौरा जनपद में सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




