आईटीएस डेंटल कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 का हुआ आयोजन
आईटीएस डेंटल कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।आईटीएस डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा द्वारा 20 मई से 31 मई 2026 तक विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के आकर्षण का पर्दाफाश: उद्योगों की रणनीतियों को उजागर करना” रही।कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के रिसेप्शन क्षेत्र के निकट तंबाकू निषेध परामर्श केंद्र स्थापित किया गया, जहां मरीजों एवं उनके परिजनों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर एवं तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को निःशुल्क निकोटेक्स भी वितरित की गई।जागरूकता अभियान के तहत दादरी, कैलाशपुर एवं मोरना में तीन दंत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें कुल 261 मरीजों की मौखिक स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक प्राथमिक दंत उपचार भी प्रदान किए गए। शिविरों में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों एवं तंबाकू त्याग सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।छात्रों द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभावों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया तथा मरीजों एवं आमजन के लिए माइक्रो ग्रुप जागरूकता सत्र भी संचालित किए गए।
कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं मरीजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सफल आयोजन के लिए संस्थान ने डॉ. ओमकार शेट्टी, प्राचार्य, आईटीएस डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।




