GautambudhnagarGreater noida news

अच्छेजा गांव में प्रोफेसर मनवीर नागर की स्मृति में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

अच्छेजा गांव में प्रोफेसर मनवीर नागर की स्मृति में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

ग्रेटर नोएडा । अच्छेजा गांव में विगत एक माह से चल रहे स्वर्गीय प्रोफेसर मनवीर नागर मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ।  फाइनल मैच अनंगपुर हरियाणा व बमेटा ग़ाज़ियाबाद गांव की टीमों के मध्य हुआ, जिसमें अनंगपुर की टीम ने विजयश्री हासिल करते हुए टूर्नामेंट अपने नाम किया। टूर्नामेंट के आयोजक/संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी सर्वजीत नागर व अजय प्रधान ने बताया कि स्व० प्रोफेसर मनवीर नागर का क्रिकेट से बहुत जुड़ाव था। इसलिए उनकी स्मृति में क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को खेल का प्लेटफॉर्म प्रदान करने हेतु इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथियों ने स्व प्रोफेसर मनवीर नागर द्वारा शिक्षा, खेल व पर्यावरण के क्षेत्र मे किए गए कार्यो की तारीफ की।यह इस टूर्नामेंट का 16वा संस्करण है।

अनंगपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाएं। टीम की तरफ से रवि भड़ाना ने 32 गेंदों मे 49 रन बनाए। बमहेटा की तरफ से प्रवीण यादव ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए।बमहेटा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.3 ओवर में 119 रन बना कर ऑल आउट हो गयी।इस अवसर पर अतिथि के रूप मे पूर्व मंत्री एवं एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, सपा नेता डॉ० महेंद्र नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष सपा फकीरचंद नागर व वीरसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी एवं मनुपाल बैंसला डगरपुर, विधायक प्रतिनिधि दीपक नागर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन नागर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नागर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामेंद्र प्रधान, सपा नेता अक्षय भाटी बिसरख, विनोद यादव बमहेटा, राजकुमार आर्य, पूर्व बार अध्य्क्ष रामशरण नागर व संजीव वर्मा, डीजीसी चरणजीत नागर, शिक्षा अधिकारी पवन भाटी व प्रवीण बैसोया, थानाध्यक्ष मनोज बैसोया, प्रदीप वैद्यजी बंबावड, डॉ भूपेंद्र नागर दुजाना, होतेराम बाबा, हातम सिंह नागर, वेद नागर, सुभाष नेताजी, मास्टर बलजीत नागर, चमन चेयरमैन, प्रदीप नागर, सतीश गुरुजी, कपिल नागर, दया नागर आदि लोगो की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button