शारदा विश्वविद्यालय में Chem Fiesta 3.0 का आयोजन, स्कूल विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक उत्साह
शारदा विश्वविद्यालय में Chem Fiesta 3.0 का आयोजन, स्कूल विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक उत्साह

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा नोएडा एवं आसपास के स्कूलों के कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए “Chem Fiesta 3.0” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रसायन विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना तथा उन्हें प्रयोगात्मक एवं अनुसंधान आधारित शिक्षा से जोड़ना था। कार्यक्रम में करीब 8 स्कूलों के 100 से अधिक छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।“Chem Fiesta” के अंतर्गत कई रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें केमिस्ट्री क्विज, डीएनए फुटप्रिंटिंग, जर्म्स एंड लैडर, केम रिएक्शन्स, केमिस्ट्री बाय कंप्यूटर्स, केम टैटू, केम तम्बोला, लाइव लैब डेमोंस्ट्रेशन, लाइब्रेरी विजिट और इंटरैक्टिव सेशंस शामिल रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, ततपश्चात विभागाध्यक्ष डॉ अनुपम अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों व अतिथियों का स्वागत किया । उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को उच्च शिक्षा और अनुसंधान की दिशा में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता और समस्या समाधान क्षमता को विकसित करने में सहायक होते हैं।कार्यक्रम के दौरान डॉ गीता दुर्गा ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं शोध के क्षेत्र में करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नवाचार और वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शशांक शर्मा ने किया । कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विश्विद्यालय के डीन अकैडमिक डॉ आर.सी.सिंह व डॉ संदीप सिंह द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रीति जैन ने दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अनुपम अग्रवाल, डॉ गीता दुर्गा, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ शशांक शर्मा, डॉ प्रीति जैन, डॉ नूपुर श्रीवास्तव, डॉ मृदुला, डॉ आशीष, डॉ सुरेंदर जांगड़ा, डॉ शिवानी प्रिया, डॉ सुमन, डॉ सयन्ति मंडल, यशिका, मंजू, निशा, सौम्या, शिवानी, कामाक्षी, शाकिब, सारांश, श्रुति, अवनी, दिव्यांशी आदि की प्रमुख भूमिका रही ।




