GautambudhnagarGreater noida news

बंगीय समाज का भव्य ‘वर्षबरण 1433’: संस्कृति और सेवा का संगम, पहली वर्षगांठ पर बढ़ाया मदद का दायरा

बंगीय समाज का भव्य ‘वर्षबरण 1433’: संस्कृति और सेवा का संगम, पहली वर्षगांठ पर बढ़ाया मदद का दायरा

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा बंगीय समाज (जीएनबीएस ) ने बंगाली नव वर्ष ‘वर्षबरण 1433’ और अपनी स्थापना की पहली वर्षगांठ को उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ भव्य रूप से मनाया। यह दोहरा आयोजन सांस्कृतिक रंगों और परोपकार की भावना से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम “वर्षबरण 1433” के तहत बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। प्रसिद्ध कलाकार प्रियाक्षी दासगुप्ता और झिलिक मोदक ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों ने पूरे वातावरण को पारंपरिक बंगाली रंग में रंग दिया और दर्शकों ने जमकर सराहना की।सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ समाज ने सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में भी अहम कदम बढ़ाया। जीएनबीएस ने अपनी छात्र सहायता पहल के विस्तार की घोषणा करते हुए बताया कि जहां पिछले वर्ष दो छात्रों को सहायता प्रदान की गई थी, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई है।समाज के महासचिव पिनाकी कांसबणिक ने कहा कि पहली वर्षगांठ केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के भविष्य की दिशा तय करने का भी समय है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाई गई सहायता संस्था के सामाजिक सरोकार और सेवा के मूल उद्देश्य को दर्शाती है।यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने का संदेश देता नजर आया।

Related Articles

Back to top button