GautambudhnagarGreater noida news

भारतीय किसान यूनियन में राजीव मलिक को बड़ी जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष व चीफ कोऑर्डिनेटर हुए नियुक्त

भारतीय किसान यूनियन में राजीव मलिक को बड़ी जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष व चीफ कोऑर्डिनेटर हुए नियुक्त

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पारसौल निवासी राजीव मलिक को गौतमबुद्धनगर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर के साथ-साथ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का मुख्य समन्वयक (चीफ कोऑर्डिनेटर) नियुक्त किया है।जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि राजीव मलिक, जो धर्मपाल सिंह मलिक के पुत्र हैं, संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनसे अपेक्षा जताई गई है कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।संगठन के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन को जिले में नई मजबूती मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने कहा कि यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button