वनस्थली पब्लिक स्कूल, ज़ेटा-1, ग्रेटर नोएडा ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में किया शानदार परिणाम दर्ज
वनस्थली पब्लिक स्कूल, ज़ेटा-1, ग्रेटर नोएडा ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में किया शानदार परिणाम दर्ज

ग्रेटर नोएडा। वनस्थली पब्लिक स्कूल ग्रेटर Noida ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के टॉप 10 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।इस वर्ष अदिति चौधरी ने 99.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके बाद देव विशाल पाठक (95.2%), अक्षित कश्यप (95%), सात्विक रावत (95%), और युव्रत सिंह (92.2%) ने शानदार प्रदर्शन किया। अन्य मेधावी छात्रों में कार्तिक कुमार (92%), तनिष्का भगेल (90%), आलिया (86%), वैभव (84%), और वंशराज भाटी (82%) शामिल रहे।विद्यालय की प्रधानाचार्या सना जैन ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा,
“हम अपने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं। यह उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।”
विद्यालय के निदेशक श्री राहुल जैन ने भी सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वनस्थली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा निरंतर अपने आदर्श वाक्य “Nurturing Dreams, Inspiring Excellence” के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।




