जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत,विवान माथुर बने टॉपर
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत,विवान माथुर बने टॉपर

ग्रेटर नोएडा। आज सीबीएसई बोर्ड का दसवीं का परीक्षाफल घोषित हुआ परीक्षाफल घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सफलता प्राप्त की ग्रेटर नोएडा का जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल जो अपने आप में अलग स्कूल है इस स्कूल के बच्चों ने भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा जिसमें विवान माथुर टॉपर बने दूसरे स्थान पर वनालिका तिवारी के 96 प्रतिशत अंक, तीसरे स्थान पर एरेना राठी के 95.8 प्रतिशत अंक, चौथे स्थान पर अग्नि दीप चौधरी के 95.2 प्रतिशत अंक पांचवें स्थान पर अपर्णा झा ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए इसके अलावा 90% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र की संख्या 13 और 80% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 41 रही इसके अलावा 70% से ज्यादा अंक पर प्राप्त करने वालों की संख्या 61 रही स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू सहगल ने सभी छात्र और उनके परिवार के लोगों को बधाई दी है




