एसेंट इंटरनेशनल स्कूल डेल्टा -ll का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत,प्रज्ञा सुमन 97.4% अंकों के साथ विद्यालय की कक्षा की बनीं दसवीं के टॉपर
एसेंट इंटरनेशनल स्कूल डेल्टा -ll का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत,प्रज्ञा सुमन 97.4% अंकों के साथ विद्यालय की कक्षा की बनीं दसवीं के टॉपर

ग्रेटर नोएडा । दिनांक 15 अप्रैल2026 को सीबीएसई बोर्ड के द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें एसेंट इंटरनेशनल स्कूल डेल्टा -ll का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रज्ञा सुमन 97.4% अंकों के साथ विद्यालय की कक्षा दसवीं के टॉपर रही वही आकृति जैन 97%प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर, अंजलि दास, सपना गोयल और दक्षमीत पाराशर 95% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर एवं दीपिका शर्मा 93.2%अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही, मनजीत सिंह ने 92% प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त किया। प्रज्ञा सुमन ने सामाजिक विज्ञान में 100 अंक में 100 अंक हासिल किया, वही आकृति जैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 मे100अंक प्राप्त कर कर स्कूल का नाम रोशन किया l कक्षा दसवीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा । जिसमें 32 छात्रों ने 95% और उससे ज्यादा अंक हासिल किया, वही 30 छात्रों ने 90% से 95% के बीच अंक हासिल किया ।विद्यार्थियों में खुशी की लहर थी ।




