GautambudhnagarGreater noida news

एस्टर स्कूल, ग्रेटर नोएडा, सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा 2026 का दसवीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत,देवांशी पचवरिया और कुशाग्र कुशवाहा बने टॉपर 

एस्टर स्कूल, ग्रेटर नोएडा, सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा 2026 का दसवीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत,देवांशी पचवरिया और कुशाग्र कुशवाहा बने टॉपर 

ग्रेटर नोएडा । एस्टर स्कूल, ग्रेटर नोएडा, सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा 2026 का दसवीं कक्षा का परिणाम सर्वोच्च रहा । 99 % के साथ देवांशी पचवरिया और कुशाग्र कुशवाहा ने प्रथम स्थान, 98.6 % के साथ सृष्टि कुंडु दूसरे स्थान पर,98.4 % अंक पाकर दिया त्रिपाठी और अर्णव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे । 97.5 % नीलेश कुमार साहू, 97.4 % असमी कुलश्रेष्ठ, 97% लविषा गुप्ता, 96.6 % अभिमन्यु सिंह, 96.4% मान्या शुक्ला, 96% गीत कुमारी, 96% पार्थ जोशी , 95.6 वाण्या त्यागी, 94.4% आयुष वर्मा, 94% अदिति शर्मा, 93.8% आराधना मिश्रा अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया तो विषयवार सर्वाधिक प्राप्तांक क्रमशः अंग्रेजी-100,हिंदी-100, सामाजिक विज्ञान-100, आई.टी.-100, गणित- 98, तथा विज्ञान-98 अंक रहा। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान समूह के अध्यक्ष डॉ वी. के. शर्मा जी ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छा प्रदान करते हुए प्राचार्या एवं शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की ।

Related Articles

Back to top button