GautambudhnagarGreater noida news

साईं अक्षरधाम मंदिर में सामूहिक विवाह का आयोजन सैंकड़ो लोग हुए शामिल,वर-वधू को मिला समाज का आशीर्वाद

साईं अक्षरधाम मंदिर में सामूहिक विवाह का आयोजन सैंकड़ो लोग हुए शामिल,वर-वधू को मिला समाज का आशीर्वाद

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-3 स्थित साईं अक्षरधाम मंदिर में समाजसेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां मंदिर ट्रस्ट और साईं पाठशाला के सहयोग से दो जरूरतमंद कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।मंदिर का संचालन ट्रस्टी विपिन अग्रवाल और मीना अग्रवाल की देखरेख में किया जा रहा है। इसी परिसर में लक्ष्मी सूर्यकला के नेतृत्व में साईं अक्षरधाम पाठशाला संचालित होती है, जहां आसपास के मजदूर और कामगार परिवारों के सौ से अधिक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। इस कार्य में समाज के लोगों का भी लगातार सहयोग मिल रहा है।विवाह समारोह से पहले शुक्रवार को मेहंदी और संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शनिवार को वैदिक विधि-विधान के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। बारात आगमन, जयमाला और मंत्रोच्चारण के बीच पूरे रीति-रिवाज से कार्यक्रम संपन्न कराया गया।इस मौके पर महिला उत्थान मंडल, महिला शक्ति सामाजिक संगठन समेत कई सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्य भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे।इस बारे में लक्ष्मी सूर्यकला ने बताया कि इनमें से एक कन्या के माता-पिता नहीं हैं, ऐसे में मंदिर ट्रस्ट ने आगे बढ़कर उसका कन्यादान किया। उन्होंने इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर ट्रस्टी विपिन अग्रवाल ने बताया कि अब हर साल इस तरह का आयोजन किया जाएगा।ट्रस्टी मीना अग्रवाल ने कहा कि इस तरह का आयोजन हमारे लिए सौभाग्य की बात है इसमें सभी का सहयोग मिलता है इस कार्यक्रम में साईं सेवक रमेश चंदानी, गरिमा चंदानी, पंडित विकास, आलोक सिंगल, लाल सिंह, साधना सिन्हा, अंजू पुंडीर,रूपा गुप्ता सहित अनेक लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button