ग्रेटर नोएडा के ग्राम कोंडली बांगर में “विकसित भारत संकल्प सभा” का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा के ग्राम कोंडली बांगर में “विकसित भारत संकल्प सभा” का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा के ग्राम कोंडली बांगर में “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत के अमृत काल की संकल्प सभा” का आयोजन ग्राम कोंडली बांगर में विजय कसाना के आवास पर किया गया। इस अवसर पर दादरी के यशस्वी विधायक तेजपाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने अभिभाषण में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के जन कल्याण के कार्यक्रमों के मुख्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगे आने वाला समय हमारा ही है। भारत का ही है। हमें अपने कठिन परिश्रम और दूर दृष्टिता के सहारे चलकर माननीय प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करना है। और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। यही आज की इस सभा का एक महान उद्देश्य भी है। और यही हमारे प्रधानमंत्री जी का एक सपना भी है। इस विशेष कार्यक्रम में ग्रेटर नौएडा मण्डल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर है। आज भारत उन्नति के शिखर की ओर बढ़ चला है। मैं कहना चाहता हूँ कि आज देश के युवाओं को चाहिए कि वो देश हित में जन-कल्याण के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कतरे हुए राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। और अपने उद्देश्य को प्राप्त करें। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा ज़िला गौतमबुद्ध नगर के जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, कार्यक्रम संयोजक विजय कसाना, पूर्व ग्रेटर नौएडा मण्डल अध्यक्ष सतीश गुलिया, सुनील तुगलपुरिया, कपिल भाटी और राघुवेन्द्र त्रिपाठी और ग्रेटर नौएडा मण्डल के अन्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की अति महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।