GautambudhnagarGreater noida news

दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में ‘महाकवि कालिदास पुस्तकालय’ का जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन।

दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में ‘महाकवि कालिदास पुस्तकालय’ का जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन।

ग्रेटर नोएडा। दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में ज्ञान, साहित्य और शिक्षा के प्रसार हेतु एक नई पहल शुरू की गई। ‘महाकवि कालिदास पुस्तकालय’ का जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह एवं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह की मौजूदगी में भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस महाकवि कालिदास पुस्तकालय की स्थापना यमुना प्राधिकरण के सौजन्य से की गई है, जिसमें 35 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी तथा 06 माह में बनकर तैयार हो जाएगी। इस पुस्तकालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ साथ साहित्यिक विरासत से भी जोड़ना है। यह पुस्तकालय छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

इस पुस्तकालय के भूमि पूजन के अवसर पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की दिशा तय होती है। विद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना से नई सोच और जागरूकता का विस्तार होगा। इस पुस्तकालय का नाम महाकवि कालिदास एक सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान भी देगा।

इस मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने कहा कि “यमुना प्राधिकरण का प्रयास है कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ क्षेत्रीय सामाजिक और शैक्षिक विकास को भी प्राथमिकता दी जाए। यह पुस्तकालय उसी दिशा में एक छोटा, लेकिन मजबूत कदम है।” इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस पुस्तकालय में शैक्षिक, साहित्यिक, ऐतिहासिक आदि विषयों पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध कराए जाने की भी घोषणा की।इस मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र सिंह, सीनियर मैनेजर बीपी सिंह, दनकौर अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह, सोरन प्रधान,सुबोध प्रधान, वनीश प्रधान, श्रीनिवास आर्य, मनोज नागर आदि अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button