GautambudhnagarGreater noida news

बादलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान महेंद्र नागर के आवास पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम हुआ आयोजित

बादलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान महेंद्र नागर के आवास पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम हुआ आयोजित

100 दिव्यांगजनों, बड़े बुजुर्गों और वृद्ध महिलाओं को सहायक उपकरण हुए वितरित

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर गांव में भाजपा बादलपुर मंडल के अध्यक्ष प्रधान महेंद्र नागर के आवास पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 100 दिव्यांगजनों, बड़े बुजुर्गों और वृद्ध महिलाओं को सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिन लोगों के लिए विभाग तक पहुंचना संभव नहीं था, उन्हें इलेक्ट्रिक साइकिल, व्हील साइकिल, कान की मशीनें, बैसाखी, घुटनों और कमर की गर्म पट्टियाँ प्रदान की गईं।उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि जरूरतमंद, दिव्यांग, बड़े बुजुर्गों और वृद्ध महिलाओं की सेवाभाव, सहयोग और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है, क्योंकि राष्ट्र की आत्मा इन बुजुर्गों में बसती है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रधान महेंद्र नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका सपना देश को एक श्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान ज्ञान नागर, राधे नागर ,अजब सिंह नागर राजकुमार, जयपाल सिंह प्रधान, सुमित कसाना, आनंद भगत जी, मास्टर भगत सिंह नागर, शुभम नागर, अभिषेक नागर ,लटूर सिंह नागर ,गजराज नागर, जयप्रकाश नययर देशराज सिंह, मास्टर ब्रह्म सिंह, महाराज सिंह, डॉ सोनू अवाना, प्रवीण नागर अनेक सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button