GautambudhnagarGreater noida news

सपाईयों ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत।

सपाईयों ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत।

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाटी देवटा के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेस वे जीरो पॉइंट पर उनका जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम से एक दिन पूर्व बेटी को आशीर्वाद देने के लिए दिल्ली से सड़क के रास्ते ग्रेटर नोएडा आये थे। इस अवसर पर उनके स्वागत के लिए जिले के कोने-कोने से भारी संख्या में कार्यकर्त्ता जीरो पॉइंट पर पहुंचे। जीरो पॉइंट पर अखिलेश यादव का काफिला पहुंचते ही स्वागत करने वालो का हुजूम उमड़ पड़ा। सपा कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस मौके पर मुख्य रूप से फकीर चंद नागर, दीपक देवटा, यूनुस प्रधान, कृशान्त भाटी, कपिल ननका, ओंकार भाटी, जगवीर नंबरदार, अक्षय चौधरी, विनोद लोहिया, महेश भाटी, जुगती सिंह, शौकत अली चेची, विक्रम टाइगर, इंजी गजेन्द्र यादव, हसरुद्दीन खान, हुकुम सिंह भारती, संजय खान, अनूप पंडित, आशु चौधरी, अभिषेक भाटी, बालेश्वर बाल्मीकि, विवेक बेनीवाल, मंदीप भाटी, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button