पश्चिमी अफ्रीका में व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
पश्चिमी अफ्रीका में व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन और वत्स इलेक्टरोटेक प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों द्वारा Mr Modou Turo Darboe प्रसिद्ध परोपकारी ,गाम्बिया के राजनेता और डॉ सुरेश सिंह नरुका , ईएनटी एवं हेड सर्जन का भव्य स्वागत किया गया। Mr Modou Turo Darboe, गांबिया में समाजसेवा और राजनीतिक जीवन मे बहुत ही उत्कृष्ठ कार्य कर रहे हैं।उनसे मिलकर पश्चिमी अफ्रीका में व्यापार की संभावनाओं के बारे में चर्चा हुई और उन्होंने सभी से मिलकर बहुत ही प्रसन्नता का अनुभव किया।इस मौके पर IBA संस्था के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष खुशबू सिंह, संस्था के सदस्य विकास सिंह, टी एस ठाकुर VATS ELECTROTEK के निर्देशक विनीत त्यागी , आशीष शुक्ला और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
IBA को यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमने हाल ही में अपने शहर में आए उच्चस्तरीय अतिथि को हिंदुस्तान की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के बारे में जानकारी देने का अवसर प्राप्त किया है।हमने, हमारी उपाध्यक्षा डॉ. खुशबू सिंह की फैक्ट्री आर्या फैशयंस मे उन्हें हिंदुस्तान की हस्तशिल्पकला के बारे मे काम होता दिखाया। हमने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें समाज में समान अधिकार प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का विवरण दिया गया हमें विश्वास है कि इस कार्यक्रम ने न केवल हमारे अतिथि को हमारी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानकारी प्रदान की, बल्कि यह हमारे देश की समृद्ध विरासत को भी प्रदर्शित करने में सफल रहा।उन्होंने ग्रेटर नॉएडा की सभी इंडस्ट्री को समझा और भारत के साथ निर्यात बढ़ाने को कहा