हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में ‘द लॉ ऑफ लेगेसी’ थीम पर विदाई एवं नवागंतुक समारोह आयोजित
हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में ‘द लॉ ऑफ लेगेसी’ थीम पर विदाई एवं नवागंतुक समारोह आयोजित

ग्रेटर नोएडा। हरलाल स्कूल ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा में ‘द लॉ ऑफ लेगेसी’ (द लॉ ऑफ़ लिगेसी ) थीम पर विदाई-सह-नवागंतुक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नए विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन हेम सिंह बंसल, सचिव अनिल बंसल, संयुक्त सचिव अनमोल बंसल, ग्रुप डायरेक्टर प्रो. डॉ. सुधीर कुमार, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी, प्राचार्य डॉ. रमा दत्त, मैनेजमेंट डायरेक्टर प्रो. डॉ. पंकज कुमार, आईटी विभागाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय और प्रशासनिक अधिकारी कविता चौधरी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. रमा दत्त ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विदाई समारोह में निखिल को मिस्टर फेयरवेल और त्रिशा को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं, प्रियांशु और आफरीन को प्रथम मिस्टर एवं मिस परफेक्शनिस्ट तथा रोहन और साहिन अख्तर को द्वितीय मिस्टर एवं मिस परफेक्शनिस्ट का खिताब मिला।
बीए एलएलबी के नवागंतुक विद्यार्थियों में ऋषभ भाटी को मिस्टर फ्रेशर्स और नियति को मिस फ्रेशर्स चुना गया। रमेश और खुशबू को मिस्टर एवं मिस ऑलराउंडर का खिताब प्रदान किया गया। वहीं, एलएलबी वर्ग में शिवम ठाकुर को मिस्टर फ्रेशर्स और रितु को मिस फ्रेशर्स चुना गया। समर्थ और सरस्वती को मिस्टर एवं मिस ऑलराउंडर की उपाधि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की थीम ‘द लॉ ऑफ लेगेसी’ ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वास्तविक विरासत केवल उपलब्धियों तक सीमित नहीं होती, बल्कि उन मूल्यों, संस्कारों और प्रेरणाओं में निहित होती है, जिन्हें व्यक्ति अपने पीछे छोड़ जाता है। समारोह ने वरिष्ठ और कनिष्ठ विद्यार्थियों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग तथा संस्थान के प्रति जुड़ाव को और मजबूत किया।कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। संस्थान की ओर से विदा हो रहे विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने और नवागंतुक विद्यार्थियों को शैक्षणिक यात्रा के दौरान नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
हरलाल स्कूल ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा ने इस आयोजन के माध्यम से ज्ञान, संस्कार और उत्कृष्टता की विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।




