दादरी परिवर्तन साइकिल यात्रा के दसवें दिन गांव बील अकबरपुर पहुंचने पर हुआ स्वागत
दादरी परिवर्तन साइकिल यात्रा के दसवें दिन गांव बील अकबरपुर पहुंचने पर हुआ स्वागत

दादरी/ग्रेटर नोएडा:- दादरी परिवर्तन साइकिल यात्रा के दसवें दिन गांव बील अकबरपुर पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी के आवास पर साईकिल यात्रियों का स्वागत किया और मेंगो पार्टी का आयोजन कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश की जनता अब प्रदेश में बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जब से सत्ता में भाजपा सत्ता में आई है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। भाजपा सरकार जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश का नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। लेकिन सरकार पूंजीपतियों के लाभ के लिए निजीकरण को बढ़ावा दे रोजगार खत्म कर रही है और कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब पूरी तरह से जागरूक हो चुकी है और भाजपा के किसी भी प्रोपेगेंडा के झांसे में नहीं आने वाली है, वह आगामी विधानसभा में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीरचंद नागर, सुनील भाटी देवटा, अक्षय चौधरी, कृष्णा चौहान, सुनीता यादव, सुरेन्द्र नागर, मेहंदी हसन, विकास जतन भाटी, दीपक देवटा, हैप्पी पंडित, शादाब सलमानी, कपिल सैफी, यूनुस प्रधान, विपिन नागर, विक्रम टाइगर, दीपक प्रधान, प्रशांत भाटी, हरवीर प्रधान, जुगति सिंह, विपिन सेन, देवेंद्र भाटी, अनिल नागर, गौरव भाटी, रजनीश रौसा, सुरेन्द्र भाटी, जय सिंह चंदेल, भुरू चन्दीला, आसिफ अल्वी, असगर सैफी आदि मौजूद रहे।




