ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर त्रिदिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन, द्वितीय सत्र का शुभारंभ
ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर त्रिदिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन, द्वितीय सत्र का शुभारंभ

जिला ग्राम्य विकास संस्थान, दादरी (गौतमबुद्धनगर) में दिनांक 13-04-2026 से “ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका समापन दिनांक 15-04-2026 को जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया। इसके उपरांत द्वितीय सत्र का शुभारंभ दिनांक 16-04-2026 को दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें बाल विकास पुष्टाहार, एनआरएलएम, पंचायती राज तथा आशा कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी), स्वच्छ भारत मिशन, पंचायती स्तर पर सतत विकास, आयुष्मान भारत, तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, मासिक धर्म स्वच्छता एवं व्यवहार परिवर्तन, ग्रामीण शौचालय निर्माण तथा पेयजल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन डॉ. प्रियंका शर्मा (जिला प्रशिक्षण अधिकारी, गौतमबुद्धनगर), डॉ. सोना प्रियदर्शिनी (चिकित्सा अधिकारी, दादरी), होपेन्द्र सिंह, अशोक राघव एवं डॉ. विजय पाल सिंह (मास्टर ट्रेनर) द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




