“जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2026” – मेगा जॉब फेयर का आयोजन
“जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2026” – मेगा जॉब फेयर का आयोजन

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा स्थित HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को “जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक जॉब फेयर दिल्ली-एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी रोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस वर्ष पहली बार यह मेगा जॉब फेयर जिला रोजगार कार्यालय (गौतम बुद्ध नगर) तथा उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो संस्थान की रोजगार सृजन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह जॉब फेयर क्षेत्र के सबसे बड़े रोजगार आयोजनों में से एक है, जिसमें अब तक 190 से अधिक शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। वर्तमान में 3600 से अधिक अभ्यर्थी रजिस्टर कर चुके हैं, और यह संख्या निरंतर बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त, आयोजन स्थल पर स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें। इस जॉब फेयर में प्रमुख अभ्यर्थी दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, गुरुग्राम, बुलंदशहर एवं मथुरा जैसे शहरों से भाग ले रहे हैं।इस आयोजन में 65 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों एवं हायरिंग पार्टनर्स ने भाग लेने और भर्ती प्रक्रिया संचालित करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है, जिससे युवाओं को विविध क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का यह प्रयास न केवल छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि उद्योग एवं शिक्षा के बीच सशक्त सेतु स्थापित करने का भी कार्य करता है।




