GautambudhnagarGreater NoidaGreater Noida Authority

परविंद्र मावी बने भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश सचिव।

परविंद्र मावी बने भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश सचिव।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानु की  बैठक का आयोजन ग्रेटर नोएडा गाँव बिरौंडी चक्रसेनपुर में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह  की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए परविंद्र मावी , निवासी बिरौंडी चक्रसेनपुर को संगठन का प्रदेश सचिव  नियुक्त किया गया है।संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यह संगठन बहुत ही पुराना संगठन है और किसानों की और युवा बेरोजगारों की लड़ाई हमेशा से लड़ता रहा है। चाहे आप किसान आंदोलन को देख लो,  ग्रेटर नोएडा , नोएडा में किसानों के धरना प्रदर्शन को ले लो, उन सभी में भारतीय किसान यूनियन भानु का सहयोग रहा है। इसी कड़ी में परविंद्र मावी  को  प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश घोषित किया जाता है।नवनियुक्त  प्रदेश सचिव परविंद्र मावी  का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है उसको बड़ी निष्ठा से निभाएंगे एवं ईमानदारी से किसानों और नौजवानों की समस्या को उठाएंगे। इस मौके पर  ध्यान सिंह भगत जी , सतवीर सिंह , बबली मावी , शिवम् मावी , रवींद्र मावी, करमवीर मावी , मोनू मावी , लोकेश मावी , मनोज मावी , अमन मावी , बीजेंद्र मावी , भूपैंदर मावी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button